उत्तर प्रदेश

मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित, प्राप्त करेंगे अखिलेश यादव

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को बुधवार (05 अप्रैल) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण को मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे। बता दें, अखिलेश यादव आज अपनी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ दिल्ली पहुंचेंगे और राष्ट्रपति भवन में होने वाले सम्मान समारोह में भाग लेंगे। बता दें, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस सम्मान के बारे में नामों की घोषणा की गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल था। तो वहीं, बुधवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें ये पुरस्कार दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कार्यक्रम शाम पांच बजे होगा। पद्म विभूषण पुरस्कार लेने के लिए नेताजी के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।

पद्म विभूषण पुरस्कार कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। इस बात की जानकारी सपा सचिव और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ये अवार्ड लेने दिल्ली जा रहे हैं। यह अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। बता दें, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का पिछले साल 10 अक्टूबर को निधन हो गया था।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव सहित कई सपा नेताओं ने दिवंगत सपा सुप्रीमो के लिए भारत रत्न की मांग की थी। लेकिन, केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को नेताजी को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी। हालांकि, पद्म विभूषण देने की घोषणा के बाद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और सांसद डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग उठाई थी। उनका दावा था कि जिस कद के नेताजी मुलायम सिंह रहे हैं, उसके अनुसार उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।
 

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button