Breaking Newsबिहार

मिड-डे मील का खाना खाने के बाद 80 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती

 सुपौल

बिहार के सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महम्मदगंज पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपट्टी में शनिवार को मध्याह्न भोजन खाने से 80 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपट्टी में 100 से अधिक बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। भोजन के कुछ देर बाद ही बच्चों के पेट में दर्द होने लगा और उन्हें उल्टी हुई। बच्चों को छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वही देर शाम रसोईया संतोलिया देवी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिभावकों ने बताया कि मध्याह्न भोजन में परोसी गई खिचड़ी खाने के कुछ देर बाद ही छात्रों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़े हुए चावल से खिचड़ी बनाई गई थी।

Related Articles

वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ.नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 80 से अधिक बच्चे अस्पताल पहुंचे हैं और सभी का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। देर शाम त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अभिषेक कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विभाष कुमार ने सीएचसी पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के हालत की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी जिले के बसंतपुर प्रखंड के भगवान पंचायत के वार्ड नं 2 स्थित प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में मध्यान भोजन खाने के बाद 35 बच्चे बीमार हो गए थे, जिनका इलाज बीरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल किया गया था।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button