देश

मोगा पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल सहित 4 बदमाशों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार, टली बड़ी वारदात: DGP

मोगा
मोगा पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों  से 6 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इस संबंधित सोशल मीडिया पर  जानकारी देते हुए डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि आरोपी मोगा में एक व्यापारी से पैसे वसूलने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 2 अलग-अलग गिरोह से जुड़े हैं। इस मामले में 2 अलग-अलग एफ. आई. आर. दर्ज की गई है।   पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी लक्की पटियाला के सीधे संपर्क में था जबकि दूसरा आरोपी का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। ये दोनों गैंग एक दूसरे के खिलाफ हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों के पास हथियार कहां से आए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button