देश

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया, उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई से हीटवेव चलने वाली है

नई दिल्ली
उत्तर भारत समेत देशभर में पड़ रही गर्मी के बीच खुशखबरी आई है। दरअसल, इस बार मॉनसून समय से पहले आने वाला है। 19 मई को मॉनसून अंडमान और निकोबार पहुंच सकता है। पहले हर साल 22 मई तक मॉनसून की एंट्री अंडमान में होती थी। मौसम विभाग ने कहा, ''दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 19 मई, 2024 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है।'' वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई से हीटवेव चलने वाली है। वहीं, पूर्वी भारत में 18 मई से चलेगी। दक्षिण भारत में 20 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हुई। मध्य प्रदेश, कोंकण, मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में ओले गिरे। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में आंधी तूफान आया।

मौसम विभाग ने बताया है कि कोंकाण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 15-17 मई, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात में 15 और 16 मई को हल्की से मध्यम बरसात होगी। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात होने जा रही है। 19 मई को अंडमान में भारी बारिश होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में भी अगले सात दिनों के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 मई को दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 17-19 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button