
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल सवारियों से खचाखच भरी मेटाडोर वाहन अचानक अनियंत्रित घानीखूटा घाटी में पलट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक इस भीषण हादसे में 45 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। जल्द ही सभी को ईलाज के लिए लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मेटाडोर सवार सभी MP के बोदादल्खा गांव के निवासी हैं और मेटाडोर वाहन में सवार होकर भोजली विसर्जन के लिए तालपुर गांव जा रहे थे। तभी अचानक वाहन की गति अनियंत्रित होने से पलट गई। मामला रेंगाखार थाना के घानीखूटा घाट की है।