छत्तीसगढ़

रायपुर की फोम फैकट्री में भीषण आग आग में दो महिला कर्मचारियों की मौत

रायपुर.

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। फोम फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आग लगभग शाम चार बजे लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सात लोग काम कर रहे थे। आग लगने से पांच पुरुष भागकर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो महिला कर्मचारी आग के चपेट में आ गईं। दमकल की टीम ने दोनों महिलाओं को फैक्ट्री से बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतका की पहचान यमुना और रामेश्वरी की रूप में हुई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button