Breaking Newsबिहार

रांची समेत कई हिस्सों में अगले दो दिन तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना

रांची

रांची समेत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिन तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को संताल परगना के जिलों को छोड़ राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और बोकारो के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है।

शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़ संताल समेत अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश होगी। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के बादल छाए रहे। इससे रांची समेत कई जिलों के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की कमी आई है। रांची में अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अधिकतम पारा एक डिग्री नीचे गिरा। वहीं, बोकारो का तापमान 39.5 से गिरकर 36.2 डिग्री पर आ गया। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 38.8 डिग्री गोड्डा और पाकुड़ का रहा।

Related Articles

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिन यहां हल्के बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों से लेकर छत्तीसगढ़ तक बिहार होते हुए एक निम्न दबावों वाला एक क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे नम हवा के आने से यह बदलाव हो रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button