
ब्रेड उपमा एक झटपट बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता है, जो बची हुई ब्रेड से आसानी से तैयार हो जाता है. इसमें हल्के मसाले और सब्जियों का स्वाद इसे हेल्दी और टेस्टी बनाता है, जिसे आप कभी भी बना सकते हैं.
ब्रेड उपमा एक आसान, झटपट और स्वादिष्ट नाश्ते की रेसिपी है, जिसे कम समय में तैयार किया जा सकता है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिनके पास सुबह ज्यादा समय नहीं होता. बची हुई ब्रेड का उपयोग करके बनने वाली यह डिश न केवल समय बचाती है, बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है. इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे एक अलग स्वाद देते हैं. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी जोड़ सकते हैं, जिससे यह और अधिक पौष्टिक और हेल्दी बन जाती है.
ब्रेड उपम बनाने के लिए सामान
ब्रेड स्लाइस – 6-7 (टुकड़ों में कटे)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1-2
करी पत्ता – 8-10
राई (सरसों) – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – 2 चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
ब्रेड उपमा बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें.
जब राई चटकने लगे तो करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.
अब प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं.
हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब ब्रेड के टुकड़े डालें और अच्छे से मिक्स करें.
2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसाले ब्रेड में अच्छी तरह मिल जाएं.
गैस बंद करके नींबू का रस डालें और हरा धनिया से सजाएं.






