खाना-ख़जाना

घर पर आसानी से बनाएं दही कबाब

गर्मियों में अगर कबाब खाने का मन कर रहा है, तो आप दही कबाब ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और हेल्दी भी होता है। इसलिए इसे खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। दही से बने होने की वजह से इससे पेट को भी गर्मी से राहत मिलती है। आइए जानें दही कबाब बनाने की रेसिपी।

सामग्री :

    300 ग्राम दही
    50 ग्राम बेसन
    100 ग्राम कसा हुआ पनीर
    2 ग्राम सफेद मिर्च पाउडर
    10 ग्राम मुरब्बा
    10 ग्राम गरम मसाला पाउडर
    5 ग्राम पिसी हुई हरी इलायची
    आवश्यकतानुसार घी
    नमक आवश्यकतानुसार

Related Articles

विधि :

    एक कटोरे में दही लें, उसमें बेसन, गरम मसाला, सफेद मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, मुरब्बा और नमक डालें और उन्हें अच्छे से मिला लें।
    अब मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें। अब हर हिस्से में पनीर भरें। अपने हाथों को पानी से गीला कर लीजिए, एक हिस्सा उठाइए और हल्के हाथ से कबाब के आकार में (एक सेंटीमीटर मोटा गोल) बेल लीजिए। इसी तरह बाकी कबाब भी तैयार कर लीजिए।
    एक पैन में थोड़ा घी डालें और गर्म होने दें। इसमें कबाब डालें और कुछ देर तक पैन में कबाब भून लें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
    गरम-गरम कबाब को पुदीने की चटनी या सॉस के साथ परोसें।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button