फिल्म जगत

माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का भोजपुरी गाना ‘राजा रंगदार’ रिलीज

मुंबई,

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका खुशी कक्कड़ का भोजपुरी गाना 'राजा रंगदार' रिलीज हो गया है। गाना 'राजा रंगदार' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इसके वीडियो सांग में दिख रहा है कि माही श्रीवास्तव रौबदार अंदाज में स्वैग दिखा रही हैं। उनका एटीट्यूड देखते हुए बन रहा है।

 काला कुर्ता, काली लुंगी और कंधे पर काला गमछा रखे और काली घनी जुल्फें लहराती हुई वह लेडी डॉन लग रही है। इस गाने में वह अपने दिलदार को संबोधित करते हुए कह रही है कि… 'असही तू चारों ओर छईले रहा, यूपी अ बिहार में हिलाईले रहा, जवन बोली त गोली से मारत चला, राजा रंगदार तुहु झारत चला, जिला में गरदा कबारत चला…

Related Articles

'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'राजा रंगदार' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर खुशी कक्कड़ हैं। गीतकार सूरज सिंह जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी, कास्ट्यूम डिजाईनर बादशाह खान हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button