Top Newsविदेश

मणिपुर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजैम भाजपा में शामिल, CM बीरेन सिंह भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, एएनआइ। मणिपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजैम(Govindas Konthoujam) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में नई दिल्ली में मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजैम भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर पूर्व की देखभाल की है और हाल ही में इस क्षेत्र के पांच मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मणिपुर ने मोदी सरकार को मजबूत बनाने का वादा किया है।

भाजपा में शामिल होने पर गोविंददास कोंथौजैम ने कहा कि अगले साल मणिपुर में राज्य के चुनाव होने हैं और मैं उन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा।

आपको बता दें कि आज सुबह ही राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बताया था कि दोपहर 12 बजे एक प्रतिष्ठित शख्सियत भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने नाम की घोषणा नहीं की थी। इसके बाद से कयासों का दौर शुरू हो गयाथा। लोग तरह-तरह के नामों का जिक्र ट्विटर पर करने लगे थे। हाल में कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। उनमें जितिन प्रसाद का नाम सबसे अहम है। उनकी ज्वाइनिंग से पहले भी इसी तरह कयासों का बाजार गरमा गया था।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button