उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महराजगंज में जनसभा को किया संबोधित

 महराजगंज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के पूर्ववर्ती सरकारों की कार्य प्रणाली का हवाला देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। घाेटालों के चलते पूरा देश अस्त-व्यस्त था। राहुल गांधी ने कैबिनेट के फैसले को फाड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त हुआ है। पाकिस्तान ने दो बार गलती की तो घर में घुसकर उसे मारा गया। बहुमत के साथ सरकार आते ही कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी गई।

बुधवार को डा. मोहन यादव भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में बरगदवा के मुन्नर प्रसाद इंटर कालेज के परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे देश को मालूम है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था, लेकिन कांग्रेस को यह पता नहीं है। प्रभु राम अयोध्या में नहीं मुस्कराएंगे तो कहां मुस्कराएंगे। अयोध्या धाम आज जगमगा रहा है। देश के सभी धाम इसी तरह से उल्लासित होंगे।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया कि चाय वाला कैसे सरकार चला पाएगा।

कहा कि कोरोना वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कहकर विपक्षियों ने तंज कसा था। पाठयक्रमों में एजेंडे के अनुरूप बदलाव किए गए। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए उसे कांग्रेस कर रही है। जनसभा को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button