बिहार

बातों में उलझाकर ज्वैलरी दुकानदार को चकमा, मिनटों में लाखों की लूट

गढ़वा

झारखंड के गढ़वा शहर के पुरानी बाजार में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान से लाखों रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। दो युवक ग्राहक बनकर आए और दुकानदार को बातों में उलझाकर कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाजार में अफरा-तफरी मच गई
गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सराफ की ज्वैलरी दुकान में दिन के समय चोरी की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग तरह के गहने दिखाने को कहा और काफी देर तक दुकानदार से बातचीत करते रहे। इसी दौरान दोनों युवकों ने चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका मिलते ही लाखों रुपये के कीमती आभूषण लेकर वहां से निकल गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जुट गए।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला उचक्कागिरी का लग रहा है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button