
वीर सपूतों ने गुरु की शिक्षाओं को जीवित रखा : अरोरा
रायपुर. अग्रसेन चौक स्थित ज्ञाlश्रय नर्सरी स्कूल में गुरु गोविंद सिंह जी के वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करने के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस व्याख्यान को सिख संगठन छत्तीसगढ़ की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अरोरा ने छात्रों को गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन और उनके वीर सपूतों के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं और उनके वीर सपूतों के अदम्य साहस को उजागर किया। छात्रों को बताया गया कि कैसे गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने अनुयायियों को धर्म और न्याय के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया और उनके वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर गुरु की शिक्षाओं को जीवंत रखा।


छात्रों ने व्याख्यान में बहुत रुचि दिखाई और वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस व्याख्यान के माध्यम से छात्रों को गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन और उनके वीर सपूतों के बारे में जानने का अवसर मिला।
प्रlचार्य वैभवी ऋषिकर ने कहा कि ऐसे व्याख्यानों से छात्रों को हमारे इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलता है और उन्हें अपने आदर्शों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। सिख संगठन को स्कूल की छात्रा विधि मराठे ने हाथ से बनी गुरु गोविंद सिंह और उनकै वीर सपूतों की पेंटिंग उन्हें प्रदान की.
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक विजय ऋषिकर, सिख संगठन छत्तीसगढ़ की तरण अरोड़ा, रूबी गांधी, श्रीमती सलूजा, सतनाम कौर, स्कूल के शिक्षक ममता यादव, दीक्षा जैन, दीपमाला मेश्राम, सोनल झा, शगुफ्ता अंजुम, पल्लवी कोतरे, अपर्णा गुप्ता और छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।






