धर्म

वास्तु शास्त्र से जाने बिल्ली पालना शुभ या अशुभ

नई दिल्ली

वास्तु शास्त्र में कई पशु-पक्षियों को शुभता के संकेत के रूप में देखा जाता है, तो वहीं कुछ जानवर अशुभ भी माने गए हैं। इसी तरह बिल्ली से जुड़ी भी कई मान्यताएं वास्तु शास्त्र में मौजूद हैं, जिसके अनुसार, बिल्ली को शुभ या अशुभ दोनों तरीकों से देखा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में बल्ली का बच्चों को जन्म देना या फिर बिल्ली का रोना किस बात की ओर इशारा करता है।

बिल्ली पालना शुभ या अशुभ
कई मान्यताओं के अनुसार, बिल्ली पालना शुभ होता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बिल्ली व्यक्ति को काले जादू के प्रभाव से बचाती है। लेकिन कई मान्यताओं के अनुसार, बिल्ली पालना अशुभ भी है, क्योंकि घर में बिल्ली होने से राहु तत्व भी सक्रिय होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Related Articles

कैसा है बिल्ली का जन्म देना
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बिल्ली बच्चों को जन्म देती है, तो उस परिवार के सदस्यों के लिए तरक्की की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश नहीं होता।

बिल्ली का रंग
बिल्ली का शुभ या अशुभ होना उसके रंग से भी संबंधित माना जाता है। अगर आपके घर में गोल्डन रंग की बिल्ली है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। सुनहरे रंग की बिल्ली को पालने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं काले रंग की बिल्ली को बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। अगर घर में अचानक से काली बिल्ली आकर रोने लगती, तो इसे एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। यह घटना किसी अप्रिय घटना या अशुभ समाचार का संकेत दे सकती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button