Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वदेशी मेले में “वॉइस ऑफ रायपुर” संगीत प्रतियोगिता में खेमराज जायसवाल प्रथम, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पाया द्वितीय स्थान

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित स्वदेशी मेला देशभर के विभिन्न राज्यों से आए स्वदेशी उत्पादों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा। मेले के अंतर्गत रंगोली, नृत्य, चित्रकला एवं संगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में आयोजित प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिता “वॉइस ऑफ रायपुर” में नगर पंचायत पिपरिया, जिला कवर्धा निवासी खेमराज जायसवाल ने उत्कृष्ट गायन प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने संगीतकार ए. आर. रहमान द्वारा रचित देशभक्ति गीत “वंदे मातरम्” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
उल्लेखनीय है कि खेमराज जायसवाल के पिता स्वर्गीय विष्णु शरण जायसवाल एक प्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं सनाई वादक थे। उन्हीं के मार्गदर्शन में खेमराज जायसवाल ने संगीत की प्रारंभिक बारीकियाँ सीखीं। स्व. विष्णु शरण जायसवाल का निधन दो वर्ष पूर्व हुआ था, परंतु उनकी संगीत साधना आज भी उनके पुत्र की प्रस्तुतियों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
खेमराज जायसवाल ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से शास्त्रीय संगीत एवं लोकसंगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में उनके मार्गदर्शन में भाग लेने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में रायपुर के माननीय विधायक एवं लौह उद्योग अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
स्वदेशी मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button