फिल्म जगत

नवरात्रि में कपिल शर्मा जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

मुंबई

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बिजी हैं, जोकि OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस बीच अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कपिल नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करने वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। उनके साथ वाइफ गिन्नी और बच्चे भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। जम्मू से कपिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 
कपिल शर्मा की माता रानी में गहरी आस्था है। वो अक्सर धार्मिक स्थानों पर जाते रहते हैं। उन्हें पिछली दफा अमृतसर के गोल्डन टेंपल में देखा गया था। इस बार वो नवरात्रि में पूरे परिवार संग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे हैं।

कपिल शर्मा के साथ उनकी वाइफ गिन्नी और बेटी अनायरा भी थे। कपिल को देखकर वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे और माता रानी के जयकारे लगाने लगे। जवाब में कपिल ने भी 'जय माता दी' कहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button