Breaking Newsबिहार

JMM का आधिकारिक ‘X’ अकाउंट हैक, पहली पोस्ट ने मचाया बवाल; सीएम सोरेन ने जांच के दिए आदेश

रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल हैक हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स' खाते को ‘‘असामाजिक तत्वों'' ने हैक कर लिया है। मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।''

बता दें कि हैकिंग के बाद झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते से जो पहला पोस्ट किया गया, उसमें एक क्रिप्टो भुगतान पते के साथ एक गिलहरी जैसी छवि साझा की गई और लिखा था "LIVE ON BONK"। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि खाते को क्रिप्टो से जुड़े हैकरों ने निशाना बनाया है, जो गलत तरीके से पब्लिसिटी और आर्थिक लाभ की मंशा से ऐसे प्लेटफॉर्म को हैक करते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button