बिहार

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा गया, अनुराग गुप्ता को सौंपा

रांची
 झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुराग गुप्ता को इस पद का प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। डीजीपी के पद पर पोस्टेड रहे 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है।

उनकी जगह डीजीपी का प्रभार 1990 बैच के आईपीएस और सीआईडी एवं एसीबी के डीजी के रूप में पोस्टेड अनुराग गुप्ता को सौंपा गया है। अधिसूचना के अनुसार, झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के रूप में पदस्थापित 1992 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी शाखा में डीजी के रूप में पदस्थापित किया गया है। अजय कुमार सिंह को वरीयता के आधार पर 14 फरवरी 2023 को झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उन्हें अचानक इस पद से हटाए जाने से ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में तरह-तरह की चर्चा है। प्रभारी डीजीपी बनाए गए अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह गढ़वा और हजारीबाग के एसपी, रांची के एसएसपी और बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। पूर्व में वह झारखंड पुलिस मुख्यालय में वह एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित रहे हैं।

अजय कुमार सिंह पुलिस हाउसिंग भेजे गए

इससे पहले डीजीपी पद पर तैनात अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं एक अन्य सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक संचार और तकनीकी सेवाएं रांची के पद पर पुलिस महानिदेशक के कोटि में उत्क्रमित करते हुए पुलिस महानिदेशक संचार और तकनीकी सेवाएं रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अजय कुमार सिंह को फरवरी 2023 में बनाया गया था डीजीपी

1989 बैच के अधिकारी हैं, पिछले साल फरवरी में उन्हें झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उससे पहले वो एसीबी में डीजी के पद पर पोस्टेड थे। डीजीपी झारखंड बनने से पहले वो पुलिस हाउसिंग में एमडी थे। अजय कुमार सिंह ने राज्य के अलग-अलग विभागों में एडीजीपी रैंक पर सेवा दी है। वो सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेल में भी सेवा दे चुके हैं। अजय कुमार सिंह हजारीबाग और धनबाद के एसपी भी रह चुके हैं।

अनुराग गुप्ता रांची, गढ़वा और हजारीबाग में पुलिस कप्तान रहे

अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गढ़वा, हजारीबाग एसपी और रांची के एसएसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर भी लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं।
एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर लंबा अनुभव

झारखंड पुलिस मुख्यालय में अनुराग गुप्ता को एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद का लंबा अनुभव है। सीआईडी डीजी रहते हुए उन्होंने कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर अपनी योग्यता सिद्ध की है।

 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button