Breaking Newsराजनीति

जयवीर सिंह ने कहा- प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति है कि भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो

मैनपुरी
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को मैनपुरी में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की घर -घर सिंदूर भेजने की कोई योजना नहीं है। मीडिया में यह गलत तथ्य प्रचारित हो रहा है। सरकार द्वारा जो शादियां कराई जा रही हैं उनमें जो सुहाग का सामान दिया जा रहा है उसमें पहले से ही सिंदूर की डिबिया दी जाती थी, उसमें ही सुहाग का बॉक्स सिंदूर नाम से दिया जाएगा। 

'बयान देना उनके हल्केपन को स्पष्ट करता है'
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में जिस महिला भाजपा नेत्री के अश्लील वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है, वह महिला भाजपा में नहीं है, उसे 2022 में ही भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का इस प्रकरण पर बयान देना स्पष्ट करता है कि अखिलेश यादव सामाजिक मुद्दों पर भी गम्भीर नहीं हैं उनका इस मुद्दे पर बयान देना उनके हल्केपन को स्पष्ट करता है।

'भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो'
जयवीर सिंह ने कहा प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति है कि भू-माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो। गरीबों और कमजोरों की जमीन पर जो कब्जा करेगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री की स्पष्ट नीति है कि अधिकारी भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कारर्वाई करें। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।मैनपुरी में प्राचीन धार्मिक स्थलों के विकास के लिए काम हो रहा है। मैनपुरी नगर के सीमा विस्तार और नई आवास विकास कालोनी की स्थापना पर भी काम हो रहा है। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button