विदेश

मिसाइल संकट के बीच ईरान की कार्रवाई, अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू मिशन में लगे विमान और हेलीकॉप्टर तबाह

 नई दिल्ली
 ईरान ने अमेरिके F-15 और A-10 फाइटर जेट मार गिराने के बाद लड़ाकू विमान C-130 पर हमले का दावा किया है। फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नष्ट किया गया विमान C-130 श्रेणी का एक मालवाहक विमान था, जिसे ईरान की विशेष पुलिस कमांडो यूनिट फराज रेंजर्स ने निशाना बनाया।

दरअसल, ईरान ने बीते दिनों अमेरिका का के F-15 फाइटर जेट मार गिराया। इस दौरान इसमें सवार एक पायलट सुरक्षित बच गया, जबकि दूसरा लापता हो गया था। जिसे आज अमेरिकी सैनिकों ने बचाव अभियान के दौरान खोज निकालने की खबर सामने आई है।

C-130 को मार गिराने का दावा
ईरान का दावा है कि उसने इस्फहान में अमेरिकी विमान C-130 को मार गिराया। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि यह विमान पायलट को बचाने वाले मिशन में शामिल था। इससे पहले अमेरिका इस मिशन में लगे दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों के नष्ट होने की पुष्टि कर चुका है लेकिन C-130 के बारे में अमेरिका की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

ईरान की पुलिस कमांड ने घोषणा की कि इस्फहान के दक्षिण में एक अमेरिकी C-130 विमान को मार गिराया गया है। समूह ने कहा, "एक संयुक्त अभियान (एयरोस्पेस, थल सेना, लोकप्रिय इकाइयां, बासिज और पुलिस कमांड) के दौरान, दुश्मन की उड़ने वाली चीजों को नष्ट कर दिया गया।"

तसनीम समाचार एजेंसी ने प्रांतीय अधिकारी इराज काजेमीजू के हवाले से बताया कि दक्षिण-पश्चिमी कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के कोह-ए सियाह इलाके में कल रात हुए हमले में पांच लोग मारे गए।

इजरायली ड्रोन को भी मार गिराने का दावा
ईरानी सशस्त्र बलों की एकीकृत कमान, खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मार गिराए गए विमानों में एक C-130 सैन्य परिवहन विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर शामिल थे। इससे पहले रविवार को, ईरान की सेना ने भी कहा था कि उन्होंने उसी प्रांत में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button