
India vs South Africa T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है. ये पहली बार है जब इस विश्वकप में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य भारत को दिया है

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में 4 बदलाव किए हैं. लेकिन भारतीय टीम बिना के इस मैच में उतरी है. दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार भिड़ेंगी. लेकिन ये पहली बार होगा जब इस विश्वकप में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. अब भारत की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.






