खेल

Ind vs SL: मैदान पर गिरकर भी गेंद को पहुंचाया बाउंड्री के पार, सूर्यकुमार का रैंप शॉट देख दीवाने हुए फैंस

 नई दिल्ली 
Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Highlights: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में सीरीज का आखिरी मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। भारत साल 2019 के बाद से अपने घर पर कोई भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है। इस रिकॉर्ड को हार्दिक पंड्या ने भी अपनी कप्तानी में बरकरार ऱखा है। टी-20 के बाद अब दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी।
 
फिर आया सूर्यकुमार यादव का तूफान
 
श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। साल 2022 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 की भी जबरदस्त शुरुआत की है। सूर्या ने 51 गेंदों में 7 चौके-9 छक्के ठोक 219.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 112 रन बनाकर भारत को 228 के स्कोर तर पहुंचाने का कारनामा किया। सूर्या की इस दमदार पारी की बदौलत ही भारत ने एक बड़ी जीत हासिल की।

बैलेंस बिगड़ा फिर भी जड़ा छक्का

सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान एक ऐसा शॉट लगाया जिसे देख फैंस हैरान रह गए। सूर्यकुमार ने सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने एक स्पेशल रैंप शॉट भी लगाया। दिलशान मदुशंका की फुल टॉस गेंद पर सूर्यकुमार ने ऑफ स्टंप पर जाकर फाइन लेग पर शानदार छक्का लगाया। शॉट लगाते समय वह कंट्रोल में नजर आए, लेकिन बाद में वह मैदान पर गिर पड़े। लेकिन गेंद छक्के लिए बाउंड्री पार हो गई।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ

सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। स्टेडियम में भी लोगों ने सूर्यकुमार के इस शॉट्स के लिए तालियां बजाई। जबकि कमंटेटर के पास इसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ गए। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button