बिहार

बिहार-मुजफ्फरपुर में पसंद का लहंगा न मिलने पर बहन को दुल्हन बनाकर स्टेज पर भेजा

मुजफ्फरपुर.

यह एक ऐसी शादी का मामला है, जिसके चर्चे खूब निकल गए हैं। वरमाला स्टेज पर दुल्हन की बहन शादी के लिए पहुंच गई। उसे असल दुल्हन ने इस तरह तैयार कर भिजवा दिया था। दुल्हन की जिद के हिसाब का लहंगा नहीं मिलने पर उसने ऐन वरमाला से पहले यह फैसला किया। इसके बाद जब दूल्हे की नजर वरमाला स्टेज पर सामने खड़ी लड़की पर पड़ी तो वह चौंक गया। दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन बदले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बवाल बढ़ा तो पता चला कि पसंद का लहंगा नहीं मिलने के गुस्से में यह सब हुआ है। फिर बड़ी मुश्किल से बात बनी और सबकुछ सुलझ सका। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव का है, जहां गायघाट थाना क्षेत्र से बारात भी पहुची थीं। जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी लड़का की नजर लड़की पर पड़ी। लडकी को देखते ही लड़का ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़के ने लड़की पक्ष वालों पर यह आरोप लगाया कि जिस लड़की को शादी के लिए दिखाया गया था उस लड़की से शादी नहीं कराई जा रही है। इसके बाद वहां कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। बात तुरंत पुलिस तक पहुंच गई और फिर पुलिस ने मामले को संभाला।

जानिए क्यों पहले लड़की और फिर लड़का ने शादी से किया इंकार
पुलिस के द्वारा जांच के दौरान यह बातें सामने आई कि उक्त लड़के से जिस लड़की की शादी होनी थी उस लड़की ने अपने परिजनों से महंगे दाम के लहंगे की डिमांड की थी लेकिन परिजनों के द्वारा लहंगा कम दाम का लाया गया था। इस बात से नाराज होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी से इंकार करते ही लड़की के परिजनों के बीच अब सबसे बड़ी समस्या यह थी कि अब बारात का क्या करें?  काफी समझाने के बाद भी एक तरफ जहां लड़की मानने को तैयार नहीं थी तो वहीं दूसरी तरफ बारात भी दरवाजे पर पहुंच चुका था। काफी समझाने के बाद भी जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई और बारात दरवाजे पर पहुंच गई तो फिर लड़की के परिजनों ने लड़की की छोटी बहन को ही तैयार कर स्टेज पर शादी के लिए पहुंचा दिया, लेकिन दुर्भाग्य से जयमाला के दौरान लड़के की नजर उस लड़की पर पड़ गई और लड़का ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष पर लड़की बदलने का आरोप लगाया।

पुलिस ने की पहल
मामला स्थानीय थाना के पास पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही बरुराज थाना प्रभारी दल बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और फिर लड़की को समझाबुझाकर शादी के लिए राजी करवाया। लड़की शादी करने के लिए तैयार हुई फिर दोनों की विधि विधान से शादी कराकर लड़की को ससुराल के लिए रवाना किया। इस तरह हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ और दोनो ने थाने में ही आशीर्वाद लेकर दोनों घर लौट गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button