Breaking Newsबिहार

झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

रांची

झारखंड की रांची समेत पूरे राज्य में मौसम में आए बदलाव और लगातार कई जिलों में ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश और आसमान से ओले बरसने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। वहीं, रविवार को भी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची समेत राज्य के कई स्थानों पर शनिवार को भी ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई। कुछ जगह तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हुआ। राजधानी में दिनभर मौसम के साफ रहने के बाद शाम 4 बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए और ओलों की बौछार के साथ पानी बरसने लगा। भारी मात्रा में ओले गिरने से खेतों में फसलों, फलों और सब्जियों को नुकसान हुआ है।

Related Articles

मौसम विभाग के अनुसार, रांची के अलावा लोहरदगा और बोकारो के बेरमो में भी ओलावृष्टि हुई। इससे रबी फसल गेहूं, मकई, दलहन, तिलहन के टमाटर, गोभी और लत्तरदार सब्जियों को नुकसान हुआ। इसके अलावा आम और लीची के साथ कटहल, केला की पैदावार को नुकसान हुआ।

न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज
बारिश से तापमान में दूसरे दिन भी कमी आयी। न्यूनतम तापमान में तीन से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इससे रात को ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, दिन में धूप खिलने से रांची समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आया है।

मौसम में बदलाव के क्या हैं मुख्य कारण
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के ऊपर कमजोर हो रहा है। बावजूद इसके राज्य में कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

24 घंटे में रांची में 41 मिमी रिकॉर्ड की गई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान सिमडेगा में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 85.6 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी सिंहभूम में 51.2 मिमी, खूंटी में 45.0 मिमी, रांची में 41.0, जमशेदपुर में 39.2 मिमी, गुमला 38.0 मिमी, लोहरदगा 31.5 मिमी, रामगढ़ में 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में कैसा रहा दिनभर मौसम
● रांची में दिनभर मौसम साफ रहा, शाम 4 बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए, कुछ ही देर बाद शहर में जोरदार बारिश हुई।

● मौसम में बदलाव से राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है, अब रात में फिर महसूस हो रही ठंड।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button