उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कुत्तों का आतंक, बच्ची को नोंचा, महिलाओं को दौड़ाया, दो जख्मी

लखनऊ 

लखनऊ में कमता स्थित स्वप्निल कालोनी में कुत्तों का काफी आतंक है। रविवार की रात कुत्तों ने जहां एक बच्ची को काटकर घायल कर दिया था वहीं सोमवार की सुबह दो महिलाओं को दौड़ा लिया। भागते समय दोनों महिलाएं गिरकर जख्मी हो गईं। स्थानीय निवासियों में इसको लेकर काफी आक्रोश है। मामले की जानकारी के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। कैटिल कैचिंग दस्ते ने यहां से तीन देशी खूंखार कुत्तों को पकड़ा है। 

स्वप्निल कालोनी में कुत्तों का काफी दिनों से आतंक है। इनकी दहशत की वजह से लोग घरों से बाहर निकलना बंद कर चुके हैं। पिछले एक महीने में कई बार कुत्ते बच्चों, महिलाओं को दौड़ा व काट चुके हैं। तीन दिन पहले भी बच्चों को कुत्तों के एक झुण्ड ने दौड़ाया था। जबकि रविवार को यहां किराए पर रहने वाले एक परिवार की बच्ची को काट लिया। अभी इसकी दहशत से लोग निकल नहीं पाए थे कि सोमवार की सुबह कुत्तों ने भी दो महिलाओं को दौड़ा दिया। कुत्तों के डर से भाग रही महिलाएं गिर गयीं। उन्हें काफी चोटें आयी हैं। फिलहाल इसको लेकर स्थानीय निवासियों में नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि नगर निगम कुत्तों का उपाय नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

Related Articles

टीम भेजकर नगर निगम पकड़वाए तीन कुत्ते

नगर निगम ने घटना की जानकारी के बाद सोमवार को ही कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजी। निगम के दस्ते ने यहां से तीन कुत्ते पकड़े हैं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर टीम भेजी गयी थी। तीन कुत्ते पकड़े गए हैं। यही कुत्ते लोगों को दौड़ा रहे थे। इन कुत्तों को नगर निगम के जरहरा स्थित केन्द्र में रखा गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button