सेहत

ग्लोइंग चमकदार स्किन चाहिए तो रात को सोते समाये न करे ये गलतियां

हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग चमकदार और निखरी रहे। इसके लिए लोग ना जाने क्या कुछ नहीं करते ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा लोग कई सारी होम रेमेडीज भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोते समय आप कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे स्किन ठीक होने की जगह और ज्यादा बिगड़ सकती है और पिंपल्स और एक्ने की समस्या और ज्यादा हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं  5 ऐसी गलतियां जो पिंपल्स को और ज्यादा ट्रिगर कर सकती हैं…

तकिए के कवर ना बदलना
जिस तरह से हम गंदे कपड़ों को उतार देते हैं और रात के समय साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं। ठीक उसी तरह से हमें हर दूसरे दिन अपने तकिए के गिलाफ को भी बदलना चाहिए, क्योंकि इसमें भी जर्म्स और बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो पिंपल्स और एक्ने को एक्टिव करते हैं।

मेकअप के साथ सोना
अक्सर ऐसा होता है कि जब आप किसी पार्टी से आते हैं तो इतने थक जाते हैं कि मेकअप रिमूव भी नहीं कर पाते और ऐसे ही सो जाते है। लेकिन आपको बता दें कि सोने से पहले अगर आप मेकअप रिमूव नहीं करते तो यह आपके पोर्स को ब्लॉक कर देता है और पिंपल्स और एक्ने की समस्या को बढ़ा देता है।

पेट के बल सोना
आपने देखा होगा कि कई लोग अपने पेट के बल सोते हैं। लेकिन ऐसे सोने से पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि इस तरीके से सोने से आपकी स्किन डायरेक्ट पिलो कवर के संपर्क में आती है और उसकी गंदगी आपके चेहरे में जा सकती है।

बालों में तेल लगा कर सोना
अधिकतर लोग हेयर वॉश करने से पहले रात में खूब सारा तेल लगा कर सो जाते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। लेकिन बालों को सही करने के चक्कर में आप चेहरे का कबाड़ा कर सकते हैं। जी हां, सिर पर तेल लगाने से ऑइल पूरे चेहरे पर आ सकता है और इससे पिंपल्स की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में कभी भी सिर में तेल लगाकर ना सोए। हमेशा हेयर वॉश करने के 2 घंटे पहले ही तेल लगाएं।

नाइट केयर रूटीन फॉलो नहीं करना
जिस तरह से दोपहर के समय आप सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। ठीक उसी तरह से आपको रात को भी अपनी स्किन केयर करने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि इस समय स्किन रिपेयर मोड में होती है। ऐसे में आपको अपने स्क्रीन को प्रॉपर क्लींजिंग टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करनी चाहिए और इसके बाद बढ़िया सी नाइट क्रीम या एलोवेरा जेल लगाकर आपको सोना चाहिए।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button