राशिफल

बुधवार 07 जून 2024 का राशिफल

मेष राशिफल: आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में योजनाएं सफल रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना है। नए लोगों से मेलजोल होगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष राशिफल: आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलेगा। मित्र के कहने में आकर धन निवेश न करें। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाकर रखें। आर्थिक स्तिथि कजोर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशिफल: आज के दिन कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। छुटपुट लाभ के अवसर मिलेंगे। साझेदारी के काम में आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी किसी परीक्षा में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Related Articles

कर्क राशिफल: आज के दिन व्यवसाय से जुड़े लोग सावधान रहें। शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे। किसी से उधार लेने से बचें और सूझबूझ से आगे बढ़ें। किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

सिंह राशिफल: आज के दिन भावनात्मक मामलों में सक्रियता रहेगी। कारोबार में कड़ी मेहनत से अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, अन्यथा समस्या हो सकती है। निजी संबंधों में सुधार होगा। कठिन परिश्रम से कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशिफल: आज के दिन बड़ों से सहजता रखें। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी। लंबे समय से चल रही कोई पारिवारिक कलह आज दूर हो सकती है। अहंकार भरी बातों से नुकसान होगा। बेरोजगारों की नौकरी की तलाश आज पूरी होगी। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय पर आपको पछतावा होगा।

तुला राशिफल: आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का लाभ मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रो मे रूचि बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ मिलकर संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते है।

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। घर लोगों का आना जाना लगा रहेगा। किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। काम में जोखिम लेने से बचे। सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो बेहतर रहेगा। बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु राशिफल: आज का दिन साख व सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी विरोध आज दूर होंगे। नये काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रहा सम्पति संबंधित विवाद सुलझ सकता है। किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशिफल: आज के दिन आय और व्यय पर अंकुश बनाकर चलना होगा। अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती हैं। किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से धन उधार आसानी से मिल जाएगा। लंबे समय से अटका हुआ काम है, तो वह आज पूरा हो सकता है।

कुंभ राशिफल: आज के दिन सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के चलते ध्यान परीक्षा से हट सकता है। किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मीन राशिफल: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अनावश्यक खर्चों को करने से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, अन्यथा समस्या हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button