बिहार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हॉकी इंडिया के महासचिव, HIL 2025-26 इवेंट में शामिल होने का आमंत्रण

रांची

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज यानी शुक्रवार को हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। भोला नाथ सिंह ने सीएम हेमंत से मुलाकात कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में 28 दिसंबर 2025 से हॉकी इंडिया लीग (एच०आई०एल०) 2025-26 के आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

वहीं, मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने इस प्रतिष्ठित हॉकी लीग के आयोजन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button