फिल्म जगत

सलमान खान विवाद पर हेमा शर्मा का खुलासा, करियर को लेकर दिया बयान

सलमान खान, बॉलीवुड में नाम ही काफी है. सलमान वो सुपरस्टार हैं, जो किसी के सर पर हाथ दें, तो वो रातोरात स्टार बन जाता है. हालांकि, कई लोग उन पर करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगा चुके हैं. हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी ने भी सलमान के साथ हुई कंट्रोवर्सी का सच बताया है.

हेमा शर्मा ने कहा कि सलमान खान के साथ मेरी कंट्रोवर्सी हुई थी. इसके बाद कहा गया कि मेरा करियर खत्म. मैं दबंग 3 में थी. ओपनिंग मुझसे हुई थी. खास बात ये है कि फिल्म मेरे बर्थडे पर रिलीज हुई थी.

क्या है विवाद का सच?
घनश्याम उपाध्याय के पॉडकास्ट में हेमा शर्मा बताती हैं कि मेरी पहली फिल्म धर्मेंद जी के साथ थी. फिर अनुपम खेर के साथ वन डे में काम किया. इसके बाद दबंग 3 आई. उन्होंने कहा- मैं इंडस्ट्री में सलमान खान की वजह से आई. 2013 में मैंने फैसला किया कि मैं सलमान खान से खुद मिलूंगी. फिर मैंने क्राइम पैट्रोल किया, ताकि सलमान खान से मिल पाऊं. इसके बाद डेढ़ साल के लिए मुंबई छोड़ दिया, क्योंकि पहली शादी में लफड़े हो गए थे.

Related Articles

मुंबई से मेरा पैकअप हो गया. मैंने कसम खाई कि मुंबई नहीं आऊंगी. फिर 2015 में मुंबई ने मुझे बुलाया. आते ही अमेरिका लंदन में शो हुए. गोविंदा जी के साथ डांस किया. दबंग 3 में मेरा पहला सीन सलमान जी के साथ था, जिसे बाद में उन्होंने चेंज कर दिया. कहा कि इनका अकेले का सीन रखो. फिल्म रिलीज से पहले मैं इंटरव्यू दे चुकी कि सलमान खान के साथ कनेक्शन है. मैं उनके घर गई थी चाय पी थी. मैं अर्पिता जी के फार्महाउस गई थी. फिल्म रिलीज हुई, लेकिन मैं उनके साथ फोटो नहीं ले पाई.

बिग बॉस में जर्नादन पंडित जी आते थे. मैंने उनसे कहा कि सलमान जी के साथ एक फोटो दिला दीजिए. वो बोले ये छोटी सी बात है चलो मेरे साथ.

मैं पंडित जी के साथ बिग बॉस के सेट पर गई. सलमान खान की सेक्योरिटी ने मुझे देखते ही कहा कि इनको यहां कौन लेकर आया है. निकालो इसको. पंडित जी आपका भी आना बैन हो जाएगा. मेरा अपमान हुआ. मैंने उस दिन सोच लिया कि मेरे साथ जो हुआ वो हुआ, लेकिन पंडित जी के साथ ये नहीं होना चाहिए था.

एक इंटरव्यू में ये बातें बताते हुए मैं रो पड़ी. क्लिप वायरल हुई, तो लोगों ने कहा कि तुम्हारा खत्म. लेकिन जब मैं बिग बॉस 18 गई, तो सलमान खान ने सबसे अच्छा परिचय मेरा ही दिया. उन्होंने कहा कि आप कभी कुछ गलत नहीं कर सकती हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button