सेहत

बेरी स्मूदी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ: जानें इसके पोषक तत्व और फायदे

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और सभी फलों के अपने फायदे होते हैं। इनमें से एक बेरीज भी हैं, जो कि कई प्रकार की होती हैं, जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी आदि । गर्मियों में बेरीज से बनी स्मूदी काफी पसंद की जाती है, लेकिन तब जब इसे लो फैट मिल्क और बिना चीनी या ब्राउन शुगर के साथ हेल्दी ढंग से बनाया गया हो।

बेरी से बनी स्मूदी आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपे ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में बेरी स्मूदी के फायदों के बारे में।

हाई एंटी-ऑक्सीडेंट का सोर्स है

Related Articles

बेरीज जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज से बचाने में मददगार हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाने के साथ साथ नर्व डैमेज के खतरे को भी कम करते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है

बेरीज में फाइबर की हाई मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है। जिससे कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं का खतरा भी कम होता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है

बेरीज में फाइबर, विटामिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हृदय के लिए लाभदायक होते हैं। ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्त प्रवाह में सुधार करने में सहायक हैं।

वेट लॉस में मददगार है

बेरीज और ओट मिल्क से बनी स्मूदी में लो कैलोरी, हाई फाइबर और हाई न्यूट्रिशन होते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के साथ क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

स्किन हेल्थ के लिए है फायदेमंद

बेरीज में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। यह त्वचा में होने वाली सूजन को कम करने में भी सहायक है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button