देश

हरियाणा सीएम के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव का इस्तीफा स्वीकार

चंडीगढ़
हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु सिंह का इस्तीफा हाल में ही लिया गया था, जिसे शनिवार को स्वीकार कर लिया गया है।

अभिमन्यु सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम कर रहे थे। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद उन्हें पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी बनाया गया था। अभिमन्यु सिंह यादव रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button