Breaking Newsबिहार

हरिलाल यादव का देहांत, राबड़ी देवी के परिवार में छाया मातम

गोपालगंज

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई और गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के रामपुर भैंसही गांव निवासी हरिलाल यादव का पटना के रूबन अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। सोमवार को उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

हरिलाल यादव के निधन की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल आए थे। इस दौरान हरिलाल यादव के पुत्र अमरजीत यादव भी अस्पताल में मौजूद रहे।

अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले हरिलाल यादव का उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा सम्मान था। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि शुभचिंतक और समर्थक भी बेहद दुखी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुचायकोट क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button