राजनीति

1998 से मुख्यमंत्रियों की भूमि रहा है हमीरपुर, यूं ही नहीं कहलाता ‘सरदार’; BJP का भी गढ़

 शिमला 

हिमाचल प्रदेश की जनता ने 'रिवाज' कायम रखते हुए पांच साल बाद प्रदेश की कमान बीजेपी के हाथों से कांग्रेस के हाथ थमा दी है। नादौन सीट से विजयी घोषित हुए कांग्रेस कैंडिडेट सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3 हजार 363 वोट के मार्जिन से हराया। नादौन सीट हमीरपुर जिले में आती है जो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का संसदीय क्षेत्र भी है। हमीरपुर का हिमाचल की राजनीति में इतिहास 24 साल पुराना है। हमीरपुर की धरती से ही 1998 में पहली बार एक मुख्यमंत्री निकला था। अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर से ताल्लुक रखते हैं। बीजेपी की सरकार में धूमल 1998 और 2007 में कुल मिलाकर दो बार मुख्यमंत्री बने हैं। 24 साल बाद हमीरपुर फिर 'सरदार' बना है। हमीरपुर की सबसे रोचक बात यह भी है कि पहले इसे बीजेपी का गढ़ माना जाता था।

हमीरपुर ने भाजपा को नकारा
हमीरपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर की हमीरपुर संसदीय सीट में कुल 17 विधानसभा सीट आती हैं। जिसमें से 10 सीटों डेहरा , धरमपुर,  भोरंज, हरोली, गगरेट, चिंतापूर्णी, नादौन, बड़सर, हमीरपुर, सुजानपुर, कुटलैहड़ और घुमारवीं पर कांग्रेस ने दस और दो सीट निर्दलीय ने जीती। सिर्फ पांच सीटों भाजपा जीत हासिल कर पाई। अनुराग की पैतृक सीट भोरंज और हमीरपुर और यहां तक की प्रेम कुमार धूमल की सुजानपुर सीट भी बीजेपी नहीं बचा पाई।

Related Articles

धूमल से सुक्खू तक तीन बार सीएम दे गया हमीरपुर
प्रेम कुमार धूमल साल 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। यह पहला मौका था जब हमीरपुर जिले को पहली बार प्रदेश की सरदारी मिली थी। 2007 के विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार दूसरी बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बने। हालांकि धूमल अपनी सीट सुजानपुर में चुनाव हार गए। इस बार सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में हमीरपुर को फिर प्रदेश की कमान मिली है। वह जिले की नादौन सीट से विधायक हैं और चौथी बार इस विधानसभा चुनाव जीते हैं। 1998 से अब तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में हमीरपुर बीजेपी और कांग्रेस दोनों का पसंदीदा जिला रहा है। तीसरी बार हमीरपुर प्रदेश को सीएम देने जा रहा है।

हमीरपुर का राजनीतिक इतिहास
हमीरपुर जिले की पहचान हिमाचल की राजनीति में काफी सक्रिय मानी जाती है। प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री के अलावा यहां से सांसद भी रह चुके हैं। अब उनके बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर से सांसद हैं। हमीरपुर जिले में बीजेपी के आईडी धीमान और ठाकुर जगदेव के अलावा कांग्रेस नारायण चंद पराशर हमीरपुर जिले से मंत्री रहे हैं। नारायण चंद पराशर नादौन सीट से ही विधायक थे, उनके बाद सुखविंदर सुक्खू ने इस सीट से चुनाव लड़ा और जीता।
 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button