फिल्म जगत

Grammys 2026: भारतीय गायकों को मिला निराशा, परफॉर्मेंस में चमके जस्टिन बीबर और लेडी गागा

लॉस एंजेलिस 

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का लॉस एंजेलिस में शानदार आगाज हुआ. सबसे बड़ी म्यूजिकल नाइट में इंडस्ट्री के कई लेजेंड्स साथ आए. लेडी गागा, जस्टिन बीबर से फैरेल विलियम्स तक ने ग्रैमी में रंग जमाया. रेड कारपेट पर सेलेब्स ने फैशन का टशन दिखाया. ट्रेवर नोआ ने इवेंट को होस्ट किया. पॉप सेंसेशन सबरीना कारपेंटर ने अपने हिट सॉन्ग मैनचाइल्ड पर परफॉर्म किया.

स्टेज पर सबरीना रेट्रो फ्लाइट अटेंडेंट का गेटअप लेकर पहुंचीं. वहीं एलेक्स वॉरेन ने सॉन्ग ऑर्डिनरी पर परफॉर्म किया. केंड्रिक लैमर ने इतिहास रचा. बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर वो सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड पाने वाले रैपर बन गए हैं. केंड्रिक ने Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ा है.

दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिला सम्मान
ग्रैमी अवॉर्ड्स में तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. उन्होंने ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड जीता. अपनी एल्बम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए उन्हें ये सम्मान मिला है. ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के बाद दलाई लामा ने इंस्टा पोस्ट कर आभार जताया है.

कैप्शन में लिखा है- मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं. मैं इस अवॉर्ड को पर्सनल नहीं मानता, बल्कि इसे हम सबकी तरफ से यूनिवर्सल जिम्मेदारी की पहचान मानता हूं. मेरा मानना ​​है कि शांति, दया, पर्यावरण की सुरक्षा, इंसानियत की एकता, हम सभी 8 बिलियन लोगों की भलाई के लिए जरूरी है. मुझे उम्मीद है ये ग्रैमी सम्मान हमारे मैसेज को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा.

ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत को मिली हार
इंडियन आर्टिस्ट्स को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नोमिनेशन मिला था. जैसे अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति, चारू सुरी नॉमिनेट हुए थे, लेकिन कोई भी अवॉर्ड जीतने में कामयाब नहीं हुआ. अनुष्का शंकर बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटिगरी में नॉमिनेट हुई थीं. लेकिन ये अवॉर्ड बैड बनी ने अपने ट्रैक EoO के लिए जीता.
    
जस्टिन बीबर स्टेज पर छा गए

ग्रैमी अवॉर्ड्स में जस्टिन बीबर का कमबैक हुआ. उन्होंने अपने सॉन्ग YUKON पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. शर्टलेस लुक में आकर उन्होंने अपना स्वैग दिखाया. उनकी परफॉर्मेंस के दौरान स्टेडियम में बस तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही थी. सोशल मीडिया पर जस्टिन की परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है.
 
लेडी गागा ने स्टेज पर लगाई आग

लेडी गागा ने ग्रैमी में अपने हिट ट्रैक Abracadabra पर परफॉर्म किया. ये गाना उनके 2025 एल्बम Mayhem से है. उनका रॉक वर्जन कमाल का था. परफॉर्मेंस के दौरान लेडी गागा का लुक बेहद ड्रामेटिक नजर आया.

चर्चा में चैपल रोन का बोल्ड लुक
सिंगर चैपल रोन का बोल्ड फैशन स्टेटमेंट देखने को मिला. वो टॉपलेस लुक दिखीं. उन्होंने ट्रांसपेरेंट मरून आउटफिट पहना, जिसे निप्पल रिंग्स के साथ बोल्ड लुक दिया गया है. चैपल की बैक पर बड़ा सा टैटू बना है, जो उनके स्टनिंग लुक को कॉम्पलिमेंट देता है. सिंगर ने मिनिमल जूलरी, सिग्नेचर रेड कर्ल्स, ब्लैक एंड गोल्ड हील्स के साथ अपनी लुक कंप्लीट किया.

देखें विनर्स लिस्ट-
बेस्ट रैप एल्बम- केंड्रिक लैमर
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- लेडी गागा (मेहेम)
बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम- जेली रोल
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर-केंड्रिक लैमर और SZA (लूथर)
सॉन्ग ऑफ द ईयर- लेडी गागा- अब्राकाडाब्रा
बेस्ट म्यूजिक (Música) अर्बन एल्बम- बैड बनी
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया डीन
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस- लोला यंग (मैसी)
एल्बम ऑफ द ईयर- बैड बनी – DeBÍ TiRAR MáS FOToS
बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग- दलाई लामा 
सॉन्ग ऑफ द ईयर- बिली इलिश (वाइल्डफ्लावर)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सिंगर Cher 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button