Breaking Newsउत्तर प्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी! यूपी रोडवेज की बसें अब दिन-रात करेंगी सफर आसान

मेरठ
भैया-दूज पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने 300 किलोमीटर की दूरी वाले जनपदों के लिए विशेष रूप से बसों की व्यवस्था की है। इन बसों को बुधवार से चला दिया गया है। शुक्रवार तक यह बसें 24 घंटे चलेंगी। इसी कारण एक बस पर दो चालकों एवं दो परिचालकों की नियुक्ति की गई है।

मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी आसिफ ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए आनंद विहार से बसों को संचालित किया जाएगा। सोहराब गेट डिपो से 28 बसें दिल्ली आनंद विहार भेजी गई हैं। मेरठ से दिल्ली के लिए 35 बसों को बुधवार को संचालित किया गया।

वहीं देहरादून के लिए 22, बिजनौर के लिए 35, नोएडा के लिए 20 और शामली के लिए 30 बसें चलाई गई है। भैसाली अड्डे इन बसों को चलाया जाएगा। सोहराब गेट डिपो से, 20 बसे मुरादाबाद, बरेली, 47 बसें बुलंदशहर खुर्जा, 50 बसों को आगरा अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार को चलाया गया है।

डिपो प्रभारी आसिफ ने बताया यह बसें लगातार मेरठ और 300 किमी के दायरे वाले जनपदों के बीच शटलिंग करेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक ने बताया कि भैया दूज पर आसपास के जनपदों के लिए यात्री बड़ी संख्या में निकलते हैं, इसलिए बुधवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार तक बसों का 24 घंटे का शेड्यूल जारी रहेगा। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button