छत्तीसगढ़

Godhan Nyaya Yojana: सीएम बघेल ने हितग्राहियों को सात करोड़ से ज्यादा का किया आनलाइन भुगतान

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत सात करोड़ पांच लाख रुपये का भुगतान किया। राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गोठानों से जुड़ी महिला समूहों और गोठान समितियों को यह राशि आनलाइन जारी की। 31 दिसंबर 2022 तक गोठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 लाख क्विंटल गोबर के एवज में चार करोड़ 59 लाख रुपये, गोठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपये और महिला समूहों को एक करोड़ रुपये की लाभांश राशि शामिल हैं।, जिसमें 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रूपए और महिला समूहों को एक करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना(Godhan Nyay Yojana)के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.59 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.76 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.83 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों(Godhan Nyay Yojana) द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 4,564 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 35.19 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित हैं।

प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें प्रारंभ होंगी। वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 1 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई। 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीदा गया।

गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को 22.43 लाख रुपये की आय हुई। मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया। मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि आनलाइन ट्रांसफर किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button