छत्तीसगढ़

युगांतर पब्लिक स्कूल में पॉक्सो एक्ट एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में बच्चों को किया मार्गदर्शन

राजनांदगांव

वरिष्ठ पुलिस कप्तान राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती पद्मश्री तवंर एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर के नेतृत्व में युगांतर पब्लिक स्कूल पारीर्नाला राजनांदगांव के प्राचार्य, आध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को घरेलु हिंसा, सायबर सुरक्षा, यातायात के नियम, महिलाओं की सुरक्षा हेतु छ.ग. पुलिस द्वारा विकसीत अभिव्यक्ति एप्प एवं कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई।

सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने अपना फोटो आधार, ओटीपी, दूसरो को शेयर न करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर (आईयूसीएडब्ल्यू), उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर एवं रक्षा टीम द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाया गया। कार्यक्रम में युगांतर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभिषेक खण्डेलवाल, रक्षा टीम के सदस्य, एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button