Breaking Newsबिहार

झारखंड पुलिस की कार्रवाई: फरार होने की कोशिश में ढेर हुआ गैंगस्टर

गोड्डा

 झारखंड के गोड्डा जिले में सोमवार तड़के पुलिस की हिरासत से फरार होने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दुमका जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान सूर्य नारायण हंसदा उर्फ सूर्य हंसदा के रूप में हुई है, जो गोड्डा और साहिबगंज जिलों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वांछित था। सिन्हा ने बताया कि हंसदा को रविवार को गोड्डा पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए उसे लालमटिया ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस दौरान उसके सहयोगियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं और हंसदा ने भी हिरासत से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और मुठभेड़ में हंसदा की मौत हो गई।''

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button