उत्तर प्रदेश

वेस्ट UP को आज से मथेंगे बीजेपी के दिग्गज, नोएडा में योगी, केशव मौर्य मेरठ में; स्‍मृति ईरानी का कार्यक्रम रद्द

मेरठ
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पश्चिमी यूपी में तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री 1700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पश्चिमी यूपी को मथने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव सहारनपुर पहुंचे। मेरठ के भामाशाह पार्क में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। हालांकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद हो गया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज पहले शामली जाएंगे, फिर मेरठ आएंगे और इसके बाद गाजियाबाद जाएंगे। इनके बाद पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य दिग्गज नेता पहुंचेंगे। भाजपा के दिग्गजों ने वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में दौरे शुरू कर दिए हैं। भामाशाह पार्क मेरठ में आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करेंगे। क्रांतिधरा पर आने के पहले वह शामली जाएंगे। इसके बाद गाजियाबाद जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा जाएंगे। हालांकि पार्टी नेता चाहते हैं कि उनकी सभा गाजियाबाद और बागपत में भी हो। माना जा रहा है जल्द इनकी तिथियां भी तय होंगी। 30 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिजनौर दौरा और 28 जून को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मुजफ्फरनगर दौरा प्रस्तावित है। बिजनौर के साथ सहारनपुर में केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की सक्रियता बढ़ी है। शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहारनपुर पहुंचे। बिजनौर की जिम्मेदारी उनके पास पहले से है। पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के फाइनल कार्यक्रम आने का इंतजार है।

जनसभा की तैयारी पूरी दिनभर जुटे रहे भाजपाई
भाजपा की आज भामाशाह पार्क में जनसभा होगी। शनिवार को दिनभर भाजपा नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनसभा की तैयारियों में जुटे रहे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य वीआईपी के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य इतंजामों को परखा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा भी भामाशाह (विक्टोरया) पार्क पहुंचे और तैयारियों को देखा। अधिकारियों से भी सांसद, विधायक, राज्यमंत्री तथा भाजपा नेताओं ने वार्ता की।

स्मृति ईरानी को लेकर दिनभर होती रही चर्चाएं
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद दोनों की जनसभा में आने को लेकर तैयारियां की गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का प्रोटोकॉल आया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का देर रात अथवा आज सुबह ही जनसभा में आने को लेकर पता चलेगा कि उनका क्या कार्यक्रम रहेगा।

 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button