Breaking Newsबिहार

बेतिया में एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

बेतिया

बिहार के बेतिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार रात को बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ियारी कंपार्ट के पास हुई। सभी लोग इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हरनाटांड़ की ओर से आ रहा एक ई-रिक्शा अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही ई-रिक्शा में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रियंका देवी (पति राकेश कुशवाहा), ड्राइवर अमीन महतो (थारू टोला निवासी), रामेश्वर कुशवाहा और सात वर्षीय दिव्यांशु कुमार शामिल हैं। वहीं जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य परिजनों में चित्कार मच गया है।

चार लोगों को मृत घोषित किया गया
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम, पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इस घटना ने मृतकों के परिवार में गहरा दुख और शोक फैला दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button