बिहार

फ्री मेडिकल-इंजीनियरिंग व क्लैट की आकांक्षा परीक्षा की बढ़ी तारीख

रांची.

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी आकांक्षा परीक्षा 2026 पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के कारण इस बार समय पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। अब फिर से आवेदन की तिथि बढ़ायी गई है ताकि परीक्षार्थी आवेदन कर सकें और पर्याप्त संख्या में आवेदन मिलने के बाद परीक्षा का आयोजन हो सके।

झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने स्पष्ट किया है कि अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुए, जिसके कारण अब परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी गई है। आकांक्षा योजना राज्य सरकार की वह पहल है, जिसके तहत मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें मेडिकल, इंजीनियरिंग व क्लैट की तैयारी के लिए निश्शुल्क कोचिंग दी जाती है।

ऐसे में आवेदन की कम संख्या ने योजना के क्रियान्वयन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि यदि योग्य विद्यार्थियों तक सूचना समय पर और प्रभावी तरीके से पहुंचती, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। परिषद ने पूर्व में जारी विज्ञापन के संदर्भ में जिलावार आनलाइन रिपोर्ट की समीक्षा की थी। इसी समीक्षा में सामने आया कि कई जिलों से आवेदन अपेक्षा से काफी कम आए हैं। अब परिषद ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। नोटिस के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र आनलाइन भरने की तिथि विस्तारित की गई है। जिसके बाद जिन परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है वे अब संकोच में दिख रहे हैं।

कुल 175 सीट हैं निर्धारित
झारखंड में आकांक्षा योजना के तहत इंजीनियरिंग (जेईई), मेडिकल (नीट) और क्लैट की निश्शुल्क कोचिंग के लिए कुल 175 सीटें निर्धारित हैं। इसमें 75 इंजीनियरिंग के लिए, 50 मेडिकल के लिए और 50 सीटें क्लैट (कानून) के लिए उपलब्ध हैं। यह परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कक्षा 10वीं पास मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाती है।

इग्नू सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि 15 तक बढ़ी
संवाद सहयोगी, रामगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी सत्र 2026 में ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) और मास्टर, स्नातक डिग्री एवं विभिन्न सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है । साथ ही जनवरी 2026 के पुनः रजिस्ट्रेशन की तिथि भी 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू में नामांकन या पुनः नामांकन कराना चाहते हैं वे वेबसाइट पे जा कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ज्ञात हो रामगढ़ महाविद्यालय अध्ययन केंद्र इग्नू मास्टर, बैचलर एवं सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हैं, जो अभ्यर्थी इस संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हों वो सेंटर पर आकर इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी जानकारी इग्नू स्टडी सेंटर समन्वयक डॉ. बक्शी ओम प्रकाश सिन्हा ने दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button