छत्तीसगढ़फिल्म जगत

छ्त्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो की बॉलीवुड में एंट्री, इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर…

छ्त्तीसगढ़ में बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव दिरदो अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। बॉलीवुड की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव (Actor Rajpal Yadav) का बचपन का रोल अदा करेगा। बताया जा रहा है कि, फिल्म का नाम शबरी (Shabari) है। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग लोकेशन में होगी। दरअसल, सालभर पहले ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने से नक्सलगढ़ का सहदेव दिरदो (sahdev dirdo) रातों रात फेमस हुआ था।

सहदेव ने बताया कि, वो वर्तमान में बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है। उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था। जिन्होंने कॉल किया था वो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से थे। उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव की फिल्म शबरी की शूटिंग CG के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है। इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है। फिर पिंटू ने इस बात की जानकारी सहदेव को दी। सहदेव ने कहा कि, वो और पिंटू टीम से मिलने के लिए बस्तर से रवाना हो गए हैं।

इससे पहले भी कर चुका है काम

सहदेव के करियर की यह चौथी और बॉलीवुड के बड़े पर्दे के लिए यह पहली फिल्म होगी। इसने इससे पहले अजित जोगी, संघर्ष और बस्तर बॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। इनकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा। सहदेव को सिनेमा जगत में जाता देख बस्तर के लोगों में भी काफी खुशी का माहौल है।

ऐसे हुआ सहदेव सुपरहिट

दरअसल, करीब 2-3 साल पहले सहदेव के टीचर ने इसकी क्लास रूम में ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए वीडियो बनाया था। यह वीडियो सालभर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ था। कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस पर लिप्सिंग कर इंस्टाग्राम रील्स बनाई थी। देखते ही देखते सहदेव रातों-रात स्टार बन गया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी सहदेव के पास कई कॉल आए थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने भी सहदेव से मुलाकात की थी।

बादशाह ने भी बनाया वीडियो एल्बम

फेमस रैपर बादशाह ने भी सहदेव के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने पर म्यूजिक वीडियो एल्बम बनाया था। यह वीडियो एल्बम लोगों को खूब पसंद आया था। कुछ ही घंटे के अंदर करोड़ों लोगों ने इस वीडियो एल्बम को देख लिया था। बादशाह ने सहदेव को आर्थिक मदद भी की थी। इसके अलावा इंडियन आइडल के मंच से भी सहदेव को बुलाया गया था।

सहदेव के करियर की चौथी फिल्म.. यहां पढ़िए

सहदेव ने इसने इससे पहले अजित जोगी, संघर्ष और बस्तर बॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। इनकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा।वायरल बॉय को बेहद चर्चित बायोपिक में अहम रोल मिला था। सहदेव को फिल्म के मेकर्स ने छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी के बचपन का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ बनने के साथ ही सन 2000 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे थे। वे प्रदेश के प्रभावशाली नेता थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बना ली थी।

अजीत जोगी की बायोपिक पूरी हो गई है, बस रिलीज का इंतजार है। इस फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में रायपुर में सहदेव से मुलाकात की थी। यह फिल्म अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के कंसल्टेशन में राजश्री सिनेमा के बैनर तले बनी। फिल्म के निर्माता मनोज खरे, अरविंद कुर्रे हैं। संगीतकार हेमलाल चतुर्वेदी ने इस फिल्म के लिए बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के साथ गाना रिकॉर्ड किया है।

डायरेक्टर ने सिखाया एक्टिंग

इस फिल्म के डायरेक्टर देवेंद्र जांगड़े हैं, देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने खुद सहदेव को अजीत जोगी के बचपन के किरदार के लिए तैयार किया। इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर का मानना है कि कैमरे के सामने सहदेव अच्छा परफॉर्म करते हैं। एक आदिवासी लुक के बच्चे की तलाश थी। सहदेव इस रोल के लिए सटीक साबित हुआ।

गिरौदपुरी में शूटिंग

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। पहले चरण के शूट में अजीत जोगी के बचपन को फिल्माया गया। अजीत जोगी का गांव और उनके बचपन की पढ़ाई, स्कूलिंग वगैरह को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक गरीब आदिवासी परिवेश का बच्चा कैसे प्रोफेसर बना, IPS और IAS बना और कैसे देश के नए राज्य छत्तीसगढ़ का पहला CM। इस प्रोजेक्ट से अजीत जोगी की पत्नी रेणू जोगी जुड़ी हैं।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button