खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में पंहुचा इंग्लैंड…

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) में सुपर-12 के ग्रुप-1 के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-1 के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर जीत दर्ज की। हालांकि अभी तक ग्रुप-2 से सेमीफाइनल की कोई टीम पक्की नहीं हुई है। ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं श्रीलंका की हार के साथ डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो गया।

किससे भिड़ेगा भारत?

भारतीय टीम की अभी तक सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं हुई है। टीम की भिड़ंत रविवार को जिम्बाब्वे से होनी है। अभी भारत 4 मैच में 6 पॉइंट के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है। साउथ अफ्रीका के इतने ही मैचों में 5 पॉइंट हैं। साउथ अफ्रीका के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती है। टीमों का स्तर देखें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका की जीत पक्की लग रही है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम ग्रुप-2 में पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर रहेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ग्रुप-1 की नंबर एक टीम की भिड़ंत ग्रुप-2 के नंबर दो टीम से होगी। वहीं ग्रुप-2 की नंबर एक टीम ग्रुप-1 की नंबर दो टीम से भिड़ेगी। यानी भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से हो सकती है। वहीं दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सामना भी सेमीफाइनल में हो सकता है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को सिडनी और दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button