छत्तीसगढ़

चुनाव प्रभारी नितिन और मुख्यमंत्री साय आज लेंगे लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक

 

रायपुर

चुनाव प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  अपने सभी लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक लेंगे जिसमें मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही हाईकमान के निर्देश से भी अवगत कराया जाएगा।

चार जून को मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी सीटों के प्रत्याशियों को पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुलाया है जहां प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और महामंत्री (संगठन) पवन साय के साथ चुनाव प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में मतगणना की तैयारियों पर प्रत्याशियों से चर्चा करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल इस बैठक में उपस्थित नहीं हो पाएँगे क्योंकि वे जामवाल अपने गृहराज्य हिमाचल प्रदेश में हैं और वो वोट डालने के बाद रायपुर आएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button