विदेश

मिस्र में स्वेज नहर में फिर मालवाहक जहाज फंसा,निकालने के लिए चल रही है मशक्कत

काहिरा
मिस्र की स्वेज नहर में आज सोमवार को एक मालवाहक जहाज फंस गया। नहर में सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसके चलते नहर यातायात प्रभावित हुआ था या नहीं। ‘लेथ एजेंसीज’ ने कहा कि जहाज एमवी ग्लोरी (MV Glory) स्वेज नहर के इस्माइलिया प्रांत में कांतारा शहर के पास फंस गया। कंपनी ने कहा कि रस्सियों की मदद से जहाज को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जलमार्ग में फंसने वाला पहला जहाज नहीं है। इसके पहले पनामा का विशालकाय जहाज एमवी एवर गिवेन मार्च 2021 में नहर में तिरछा होकर फंस गया था जिससे छह दिनों तक जलमार्ग बंद हो गया था। इसके चलते वहां भारी जाम लग गया था।

क्या है जहाज के फंसने की वजह?

अधिकारियों के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि जहाज के फंसने की वजह क्या थी। उत्तरी प्रांतों सहित मिस्र के कुछ हिस्सों में रविवार को खराब मौसम रही। ‘स्वेज नहर प्राधिकरण’ के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी मांगे जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Articles

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि यह जलमार्ग में फंसने वाला पहला जहाज नहीं है। इसके पहले पनामा का विशालकाय जहाज एमवी एवर गिवेन मार्च 2021 में नहर में तिरछा होकर फंस गया था जिससे छह दिनों तक जलमार्ग बंद हो गया था। यह 2018 में बनकर तैयार हुआ था। यह दुनिया की सबसे बड़ी कार्गो शिप है। इस मार्ग के बंद होने के चलते नहर के दोनों छोर पर सैकड़ों जहाज और फंस गए थे। इन जहाजों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट से लेकर खाने-पीने की चीजें लदी हुई थीं। ये नहर इसलिए अहम है क्योंकि इसके जरिए सात हजार किलोमीटर की दूरी को महज 300 किलोमीटर में कवर किया जा सकता है। इस मार्ग के चलते समय और पैसों की काफी बचत होती रही है। इसलिए यह दुनिया का सबसे व्यस्त जलमार्ग है।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button