छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई

रायपुर

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और होली पर्व की बधाई दी है। श्री शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नकारात्मकता होलिका की अग्नि में समाहित हो और प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रकाश से आलोकित हो।

श्री शर्मा ने कहा कि असत्य व अधर्म पर सत्य और भक्ति की विजय के प्रतीक पर्व पर दु:ख, घृणा, घमंड की होली जले और छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और शुभता आए। इस पर्व का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। होली के रंग हमारी बहुविध-सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आएगा। यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button