उत्तर प्रदेश

मंडप में दहेज की मांग रख मंगेतर को छोड़ा, जिसने तय करवाया रिश्ता उसी की साली से कर ली शादी

आगरा
आगरा के खंदौली में कन्या पक्ष ने अतिरिक्त दहेज देने से इनकार किया तो वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। दूल्हे की शादी बिचौलिए की साली से करा दी। इसकी जानकारी होने पर कन्या पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने अब तक खर्च हुए पैसे वापस मांगे तो वर पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए दुल्हन के पिता को जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर दूल्हा व अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।

जिला हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी व्यक्ति ने बेटी की शादी महेश निवासी खुर्द खेरिया (खंदौली) से तय की थी। यह रिश्ता गांव के ही किसी व्यक्ति ने तय कराया था। 23 मार्च को गोद भराई हुई। दो अप्रैल को बिचौलिया के कहने पर महेश का तिलक व रोका कार्यक्रम गांव खुर्द खेरिया में हुआ। 23 जून शादी की तारीख निश्चित की गयी। दुल्हन पक्ष शादी की तैयारियों में जुट गया। इस बीच दूल्हा पक्ष ने दहेज की अतिरिक्त मांग कर डाली। अतिरिक्त दहेज न मिलने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। इससे दुल्हन के पिता अतिरिक्त मांग को पूरी करने के लिए व्यवस्था में जुट गए।
 
अधिक दहेज मिला तो भायी बिचौलिए की ससुराल
इधर उन्हें जानकारी हुई कि 12 मई को अधिक दहेज मिलने पर दूल्हा महेश ने बिचौलिए की साली से विवाह कर लिया है। दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। दूल्हा पक्ष से संपर्क किया गया तो वहां से कहा गया कि दहेज मांग पूरी न होने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। बिचौलिए की साली से महेश की शादी करा दी है।

पैसे वापस मांगे तो दोनों पक्षों में हुआ विवाद
दुल्हन के पिता ने जब दूल्हा पक्ष से खर्च हुए पैसे वापस मांगे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के पिता को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दुल्हन के पिता ने खदौली पुलिस की शरण ली। थाना खंदौली पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हा महेश व उसके अज्ञात परिजनों के खिलाफ धारा 352, 504, 506 की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button