छत्तीसगढ़

जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कांग्रेसी भूमाफिया अकबर खान गिरफ्तार

बिलासपुर.

बिलासपुर के सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता को बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल चार अक्तूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें फरार बताया जा रहा था। अकबर खान को पिछले कुछ दिनों से गिरफ्तारी की भनक लग गई थी। वह फरार चल रहा था। पुलिस को आज मुखबिरों से सूचना मिली कि अकबर खान घर आया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस इस बार चूक नहीं की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें, कि अकबर खान के खिलाफ धमकाकर जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button