Breaking Newsउत्तर प्रदेश

सीएम योगी का आज वाराणसी दौरा पर, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

वाराणसी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री योगी वाराणसी पहुंचेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर वे अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए निर्देश देंगे। सम्मेलन में अमित शाह सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
प्रस्तावित दौरे के मुताबिक समीक्षा बैठक करने के बाद योगी शाम 7 बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद सीएम योगी मंगलवार सुबह 9:30 बजे वाराणसी से रवाना होंगे।

Related Articles

सीएम योगी के वाराणसी दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समीक्षा बैठक मद्देनजर सभी अधिकारियों ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button